important tribes of india information

इस आर्टिकल में हम भारत की कुछ प्रमुख जनजातियों (Important Tribes of India) के बारे में जानेंगे | भारत की कुछ प्रमुख जनजातियों (Important Tribes of India) निम्नलिखित हैं –

Important Tribes of India: भील

  • यह मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर पूर्वी त्रिपुरा में फैले हुए हैं।
  • ये लोकप्रिय रूप से राजस्थान के धनुर्धारियों के रूप में जाने जाते हैं।
  • ये दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जनजाति है।
  • ये भीली-इंडो आर्य भाषा बोलते हैं।
  • शिवरात्रि के दौरान बनेश्वर मेला इनका मुख्य त्योहार है।

Important Tribes of India: मुंडा

  • झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पाये जाते हैं
  • ये मुंडारी-ओस्ट्रो एशियाटिक भाषा बोलते हैं।
  • ईसाई धर्म इनका मुख्य धर्म है।
  • ये सिंगबोन्गा-सूर्य भगवान में विश्वास करते हैं।

Important Tribes of India: संथल

  • पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम में पाये जाते हैं
  • ये भारत की सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है ।
  • इन्होने 1855 में लॉर्ड कॉर्नवॉलिस के स्थायी समझौते के खिलाफ युद्ध छेड़ा था ।
  • ये संथली-ओस्ट्रो एशियाई भाषा बोलते हैं।
  • ये खेती, शिकार करते हैं और मछ्ली पकड़ते हैं ।
  • इनके पास अपने स्वयं के कोई भी मंदिर नहीं हैं और यह मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करते हैं।
  • ये सरना धर्म का पालन करते हैं

Important Tribes of India: गोंड

  • ये जनजाति मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले और महाराष्ट्र , आन्ध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में पायी जाती है।
  • ये मध्य भारत की सबसे बड़ी जनजाति है ।
  • ये गोंडी भाषा बोलते हैं जो कि तेलुगू और द्रविड़ भाषा से संबंधित है तथा उत्तरी हिस्सों में यह हिंदी बोलते हैं।
  • चार गोंड जनजातियां- राज गोंड, माडिया गोंड, ध्रुव गोंड और खतुलवार गोंड हैं।
  • किस्लपुर जठरा इनका महत्वपूर्ण महोत्सव है।

Important Tribes of India: खासी

  • मुख्य रूप से असम और मेघालय की खासी तथा जयंतिया पहाड़ियों में पायी जाते हैं।
  • ये खासी – ओस्ट्रो एशियाई भाषा बोलते हैं।
  • इनमें से ज्यादातर ईसाई धर्म का पालन करते हैं
  • इनमें संपत्ति को माँ से छोटी बेटी तक पारित किया जाता है
  • नोगक्रेम प्रमुख त्योहार के रूप में मनाया जाता है

Important Tribes of India: बैगा

  • छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में पाये जाते हैं
  • ये केन्द्रीय भारत के वन निवास आदिवासी हैं
  • अन्य जनजातियों के साथ बातचीत नहीं करते हैं
  • टैटूइंग (Tattooing) इनकी जीवन शैली का अभिन्न अंग है।

Important Tribes of India: बिरहौर

  • छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में पाये जाते हैं
  • ये आद्य(प्रोटो)- आस्ट्रेलियाड जनजाति है
  • दो प्रमुख उप-जनजाति- जगीस बिरहोर (एक स्थान से दूसरे स्थान भटकते हैं, स्थानांतरण की खेती करते हैं) और उथलु बिरहोर (स्थायी(बसे हुए हैं), कृषि करते हैं)।

Important Tribes of India: चेंचू

  • आंध्र, कर्नाटक और ओडिशा में पाये जाते हैं
  • ये तेलुगु उच्चारण के साथ छेंचू भाषा बोलते हैं
  • ये आदिम (primitive) आदिवासी समूहों में से एक हैं क्योंकि ये अभी भी वनों पर निर्भर हैं और भूमि की खेती नहीं करते हैं
  • ये एपी के नल्लामलई पहाड़ियों में निवास करते हैं

Some Important Topics you may like:

Please leave your valuable feedback/suggestions. Share this article with your friends and other aspirants.

Sharing is Caring


Follow us on Facebook- HERE


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *